Header

How to protect tooth enamel from damage: चमकते-मजबूत दांत चाहते हैं? इनेमल को नुकसान से बचाने के लिए बदलें ये आदतें

How to protect tooth enamel from damage: चमकते मजबूत दांत सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं. लेकिन हम अनजाने में ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनमें अम्लीय तत्व यानी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में दांतों में कमजोरी, पीलापन और सड़न का खतरा अधिक हो जाता है. दांतों की ऊपरी परत जिसे इनेमल कहा जाता है, वही दांतों को मजबूती और सुरक्षा देती है. जब यह परत धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, तो दर्द, सेंसिटिविटी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.


How to protect tooth enamel from damage चमकते-मजबूत दांत चाहते हैं इनेमल को नुकसान से बचाने के लिए बदलें ये आदतें

How to protect tooth enamel from damage

दांतों का इनेमल वैसे तो शरीर की सबसे मजबूत परतों में से एक होता है, लेकिन लगातार अम्लीय प्रभाव से टूटने लगता है. ज्यादा एसिडिक चीजें दांतों के इनेमल को हटाने की कोशिश करती हैं. शुरुआत में इसका एहसास नहीं होता, लेकिन समय के साथ दांतों की सतह खुरदुरी होने लगती है. फिर हल्का ठंडा-गर्म या मीठा खाते ही झनझनाहट शुरू हो जाती है. दांतों की बनावट में आए इस बदलाव से बैक्टीरिया को जमने का मौका मिलता है, जिससे कैविटी और मसूड़ों की समस्या बढ़ सकती है.

फल-सब्जियां सेहत के लिए जरूरी हैं, खासकर विटामिन-सी से भरपूर फल, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और रोगों से बचाव करते हैं. संतरा, अंगूर, अनार और स्ट्रॉबेरी जैसे फल शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन विज्ञान कहता है कि इनमें से कुछ फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इनका सेवन समझदारी से करना जरूरी है.

इसे अवश्य पढ़ें:- Ageless Body Book Summary in Marathi: कॅलेंडरचे वय विसरा, 'Ageless Body' मिळवा! डॉ. जितेंद्र अढिया यांच्या पुस्तकाची सविस्तर समरी

किसी भी खाद्य पदार्थ की अम्लीयता को उसके पीएच मान से मापा जाता है. वैज्ञानिक मानकों के अनुसार, जिन चीजों का पीएच 7 से कम होता है, वे अम्लीय मानी जाती हैं.

सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक भी दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इनमें मौजूद एसिड और शुगर मिलकर इनेमल को कमजोर बनाते हैं. धीरे-धीरे दांतों में दर्द की शिकायत बढ़ने लगती है.

ऐसे में बस कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर दांतों को सुरक्षित रखा जा सकता है. खट्टे फल या नींबू को सीधे खाने से बचें, क्योंकि इससे एसिड सीधे इनेमल पर हमला करता है. खट्टा खाने के बाद पानी से कुल्ला करना भी मददगार होता है, क्योंकि इससे मुंह का एसिड संतुलित हो जाता है. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का नियमित इस्तेमाल दांतों की ऊपरी परत को मजबूत बनाए रखता है.


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Warren Buffett: गुंतवणूकदारांनी ३ दिवसांत गमावले १६ लाख कोटी रुपये; नुकसान टाळण्यासाठी लक्षात ठेवा वॉरेन बफेट यांनी सांगितलेल्या या ३ गोष्टी


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.