Header

Dangers of eating raw vegetables: 3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इन्फेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

Why you should not eat raw vegetables: सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और हर कोई यही कहता है कि हरी सब्जियां खूब खाओ। कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हम बिना पकाए ही कई बार ऐसे ही खा लेते हैं- जैसे मटर, टमाटर, गोभी, पत्तागोभी। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बिना पकाए खाना आपकी सेहत के लिए काल बन सकता है। आप बीमार हो सकते हैं और शरीर में इंफेक्शन भी फैल सकता है। दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 3 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें भूलकर भी कच्चा खाने की गलती न करें। उनका कहना है अगर आप इन सब्जियों को कच्चा खाते हैं, तो डॉक्टर के पास पहुंच सकते हो। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये सब्जियां कौन सी हैं?


Dangers of eating raw vegetables: 3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इन्फेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

Which vegetables are dangerous to eat raw?

किन सब्जियों को कच्चा खाने से बचें?

1- पालक

डॉक्टर शुभम का कहना है कि नंबर 1 पर पालक है। पालक में ई कोली बैक्टीरिया और टेपवॉर्म के एग होते हैं। जो कई बार पालक धोने के बाद भी जिंदा रहते हैं। पालक अगर कोई कच्चा खाएं तो पेट में दर्द, डायरिया और गंभीर रूप से आंतों में इंफेक्शन फैल सकता है। कच्चे पालक में ऑक्सीलेट्स तत्व भी होते हैं, जो किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ा देते हैं।

फायदे क्या है- पालक अगर आप पकाकर खाते हैं, तो ये आयरन का बेहतरीन सोर्स है। पालक विटामिन्स (K, A, C), और फोलेट का एक पावरहाउस है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं। आप पालक की दाल और सब्जी बनाकर खाएं।

2- पत्ता गोभी

पत्ता गोभी के पत्तों के बीच छोटे-छोटे टेपवॉर्म के एग्स होते हैं, जो दिखते नहीं है। कई लोग सलाद में पत्ता गोभी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसे कच्चा खाते हैं और इसमें मौजूद एग्स गलती से खून में पहुंच जाए तो सीधा दिमाग की नसों तक पहुंच सकते हैं और फिर दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर में इंफेक्शन भी फैलेगा। पत्ता गोभी से जुड़े कुछ केस ऐसे आ चुके हैं।

फायदे- पत्तागोभी में विटामिन K, विटामिन C, फोलेट (विटामिन B9), फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन और एंथोसायनिन भी होता है, जो शरीर की सूजन कम करने और हार्ट के लिए अच्छा होता है।

इसे अवश्य पढ़ें:- Portable AC Fan: गर्मी में बिजली बिल से छुट्टी! पैसे बचाओ और ठंडे रहो! ये छोटा सा डिवाइस बड़े-बड़े AC को टक्कर देगा!

3- बैंगन

बैंगन की सब्जी या भर्ता लोगों को खाना काफी पसंद है। शायद ही कोई होगा जो बैंगन कच्चा खाता हो लेकिन अगर फिर भी गलती से कभी खा लेते हैं, तो इसमें सोलानिन टॉक्सिन होते हैं। बैंगन में मौजूद ये टॉक्सिन्स जो उल्टी, दस्त, पेट के इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं। बैंगन को पकाकर खाने से सोलानिन खत्म हो जाता है और बैंगन फायदेमंद बन जाता है।

फायदे- बैंगन फाइबर, पोटेशियम, और महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट (जैसे नैसुनिन) से भरपूर होता है, जो दिल और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। बैंगन खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसमें विटामिन B6, C, K, A होते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।


Dangers of eating raw vegetables: 3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इन्फेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

Dangers of eating raw vegetables: 3 सब्जियों को गलती से भी न खाएं कच्चा, पेट से दिमाग तक फैल सकता है इन्फेक्शन, Fortis गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेताया

यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.

Read Also,

How to protect tooth enamel from damage: चमकते-मजबूत दांत चाहते हैं? इनेमल को नुकसान से बचाने के लिए बदलें ये आदतें


    


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.