Header

Stale food poisoning risks - बासी होने पर 'जहर' की तरह काम करती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी ना खाएं!

Stale food poisoning risks: मॉडर्न साइंस हो या आयुर्वेद इस बात पर दोनों की ही सहमति है कि खाना हमेशा फ्रेश और तुरंत पकाकर खाना चाहिए। बासी खाना ना सिर्फ टेस्ट में खराब हो जाता है बल्कि उसमें कई बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और उसके सड़ने का भी खतरा होता है। ऐसा खाना शरीर को बीमारियों का घर बनाने के लिए पर्याप्त है। हालांकि कितना भी नाप तोलकर खाना क्यों ना बना लिया जाए, घरों में थोड़ा बहुत एक्स्ट्रा खाना तो बच ही जाता है। ऐसे में खाने को फेंकने के बजाए अक्सर लोग बासी खाने को गर्म कर के खा लेते हैं। जहां चावल और रोटी जैसी कुछ बासी चीजें खाना ठीक हैं वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें बासी खाने पर वो शरीर के लिए जहर का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहें हैं जिन्हें किसी भी कीमत पर बासी नहीं खाना चाहिए वरना ये ढेरों बीमारियां का कारण बन सकती हैं।


Stale food poisoning risks - बासी होने पर 'जहर' की तरह काम करती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी ना खाएं!

बासी होने पर ना खाएं अंडा

अंडे को कभी भी बासी नहीं खाना चाहिए। अंडे से बनी डिशेज जैसे ऑमलेट, भुर्जी या पराठे को हमेशा तुरंत पकाकर यानी फ्रेश खाएं। दरअसल अंडा बहुत जल्दी खराब होने वाली चीजों में से एक है। जब आप अंडे की कोई भी डिश बनाकर ज्यादा देर के लिए स्टोर कर देते हैं, तो इसमें 'सालमोनेला' जैसे कई बैक्टीरिया ग्रो होने लगते हैं। ये ना सिर्फ आपके पेट को खराब कर सकते हैं बल्कि आपको बीमार भी बना सकते हैं।

हरी सब्जियों को ना खाएं बासी

हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, केल आदि से साग और कई तरह की डिशेज बनाकर तैयार की जाती हैं। इन्हें भी हमेशा फ्रेश खाने की ही सलाह दी जाती है। दरअसल जब आप इन्हें एक बार पकाने के बाद बार-बार गर्म करते हैं या फिर यूं ही बासी छोड़ देते हैं, तो इनमें मौजूद नाइट्रेट एक खतरनाक कंपाउंड नाइट्रोसमाइंस में बदल जाते हैं। ऐसे में इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ साथ कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसे अवश्य पढ़ें:- dandpatta - लवलव करी धारदार पातं

उबले हुए आलू

कई बार लोग एक बार में ही ढेर सारे आलू उबालकर रख लेते हैं और उन्हें कई दिनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। हालांकि ऐसा करना भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल उबले हुए आलू को लंबे समय तक स्टोर करने पर उसमें मौजूद कुछ कंपाउंड सड़ने लगते हैं और उसमें बैक्टीरिया पनपने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा समय से उबला हुआ बासी आलू खाते हैं, तो ये शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

बासी डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन में बरतें सावधानी

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स काफी जल्दी सड़ने लगते हैं, ऐसे में इन्हें खाते समय सावधानी बरतना काफी जरूरी है। लंबे समय तक इन्हें स्टोर करने पर इनका टेक्सचर और टेस्ट दोनों काफी बदल सकते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से पहले इनकी खुशबू और टेक्सचर को जरूर चेक करें। अगर इनमें थोड़ी सी भी खटास हो तो इनका सेवन ना करें। खराब डेयरी प्रोडक्ट कंज्यूम करने से ब्लोटिंग, गैस, जी मिचलाना और यहां तक कि फूड पॉयजनिंग का खतरा भी हो सकता है।

इसे अवश्य पढ़ें:- takat badhane ke liye kya khaye : बापरे राजा-महाराजा घोड़े जैसी ताकत और फौलादी शरीर पाने के लिए ये 4 देसी चीजें खाते थे

बासी चावल खाते हुए रखें इस बात का ध्यान

यूं तो बासी चावल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। हालांकि अगर कुछ बातों का ध्यान ना रखा जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल चावल में ऐसा बैक्टीरिया मौजूद होता है जो पकाने के बाद भी खत्म नहीं होता। जब आप चावल को रूम टेंपरेचर पर लंबे समय तक यूं ही छोड़ देते हैं, तो ये बैक्टीरिया और भी तेजी से ग्रो होने लगता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसलिए चावल को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें और खाने से पहले अच्छी तरह पका कर खाएं।


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Car Breakdown Easy Solution Tips Tricks : बीच रास्ते कार बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, ये आसान टिप्स अपनाएं तो मिनटों में प्रॉब्लम सॉल्व



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.