Karnataka Russian Cave Case : कर्नाटक के गोकर्ण में गुफा में महीनों से रह रही रूसी महिला नीना कुटिना और उसकी दो बेटियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नीना के पति और इज़रायली मूल के डॉर गोल्डस्टीन का कहना है कि नीनी उन्हें बिना बताए गोवा छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद वह काफी परेशान थे और अपनी बेटियों की तलाश कर रहे थे। बता दें कि नीना पुलिस को गुफा से अपनी 6 और 8 साल की बेटियों के साथ मिली थी। उनका कहना था कि वीजा खत्म हो जाने के बाद पकड़े जाने के डर से वह गुफा में रह रहीं थीं।
अब गोल्डस्टीन ने नीना को लेकर कई खुलासे किए हैं। अब गोल्डस्टीन कहा कि उनकी नीना से पहली मुलाकात करीब आठ साल पहले गोवा में हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हमने भारत में सात महीने साथ बिताए और फिर कुछ समय यूक्रेन में भी रहे।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से वे अपनी बेटियों प्रेमा (6) और अमा (5) से मिलने के लिए भारत आ रहे हैं, लेकिन कुछ महीने पहले नीना बिना बताए गोवा से चली गईं और उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि वे कहां हैं।
गोकर्ण की गुफा वाला राज
गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पता चला कि नीना और उनकी बेटियां गोकर्ण के रामतीर्था हिल की एक गुफा में रह रही हैं। जब वे मिलने पहुंचे, तो नीना ने उन्हें बेटियों के पास रहने नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ अपनी बेटियों से मिलने गया था, लेकिन नीना ने मेरी बेटियों से मुलाकात को बहुत मुश्किल बना दिया है।”
इसे अवश्य पढ़ें:- How to Keep Food Fresh : आता प्रत्येक चिप्स आणि स्नॅक्स पॅकेट राहील कुरकुरीत आणि स्वादिष्ट! खाद्यपदार्थांना ताजे ठेवण्याचं हे अद्भुत रहस्य जाणून घ्या!
बेटियों की कस्टडी चाहते हैं डॉर
गोल्डस्टीन ने कहा कि वे अपनी बेटियों के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे हर महीने नीना को ठीक-ठाक पैसे भेजते हैं, ताकि बच्चों को किसी चीज की कमी न हो। “मैं चाहता हूं कि मेरी बेटियों से मेरा संपर्क बना रहे, मैं उनके करीब रह सकूं।”
रूस भेजे जाने की आशंका पर चिंता
नीना और उनकी बेटियों की भारत में वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है और उनके देश निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस पर गोल्डस्टीन ने कहा कि वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि उनकी बेटियों को रूस न भेजा जाए। उन्होंने कहा, “अगर उन्हें रूस भेज दिया गया तो मेरे लिए यह बहुत कठिन होगा।”
बता दें कि 11 जुलाई को पुलिस की गश्त के दौरान नीना और उनकी बेटियां गोकर्ण की एक गुफा में मिली थीं। पूछताछ में 40 वर्षीय नीना ने बताया कि वह शहरी जीवन के शोर से दूर ध्यान और प्रार्थना के लिए गोकर्ण गुफा आई थीं। हालांकि जांच में पता चला कि नीना कमर्शियल वीजा पर भारत आई थीं, जो अप्रैल 2017 में समाप्त हो गया था। उनके पास एफआरआरओ गोवा द्वारा अप्रैल 2018 में जारी एक एग्जिट परमिट भी था, लेकिन उसके बाद वह नेपाल होकर सितंबर 2018 में भारत लौटीं और तब से अवैध रूप से रह रही हैं।
यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.
Read Also,
Two-Wheeler : अब बाइकर्स को नहीं सताएगा फिसलने का डर! सभी टू-व्हीलर में मिलेगा ABS सिस्टम
.jpg)