Car Drivetrains Explained: कार खरीदने का कर रहे हैं प्लान? FWD, RWD, AWD और 4x4 में क्या है बड़ा अंतर? आपके लिए क्या बेहतर | Explained

Car Drivetrains Explained: आज की कारों में अलग-अलग ड्राइव सिस्टम मिलते हैं जो इंजन की पावर को पहियों तक पहुंचाते हैं। इनमें मुख्य रूप से FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव), RWD (रियर व्हील ड्राइव), AWD (ऑल व्हील ड्राइव) और 4X4 (फोर व्हील ड्राइव) शामिल हैं। सही सिस्टम चुनना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह गाड़ी की माइलेज, पकड़, कंट्रोल और ऑफ-रोड कैपसिटी को प्रभावित करता है।


Car Powertrain: कार खरीदने का कर रहे हैं प्लान? FWD, RWD, AWD और 4x4 में क्या है बड़ा अंतर? आपके लिए क्या बेहतर | Explained

Difference between FWD, RWD, AWD, and 4x4


सही ड्राइव सिस्टम चुनने से सेफ्टी, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं कि इनमें क्या अंतर होता है और आपके लिए कौन बेहतर रहेगा?

FWD (Front Wheel Drive)

इसमें इंजन की पॉवर आगे के पहियों तक जाती है। यह सिस्टम आमतौर पर छोटी, बजट और फैमिली कारों में मिलता है। यह हल्का होता है, माइलेज अच्छा देता है और शहर की ट्रैफिक में आसानी से चलाया जा सकता है। FWD (Front Wheel Drive) के साथ आने वाली कारों में

Maruti Suzuki Swift, Hyundai i20, Honda City शामिल है।

RWD (Rear Wheel Drive)

RWD (Rear Wheel Drive) में पावर पीछे के पहियों को मिलती है। यह ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम कारों में मिलता है। ड्राइविंग का मजा और बैलेंस बेहतर होता है, लेकिन फिसलन वाली सड़कों पर थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है। इसके साथ आने वाली कुछ कारों में BMW 3 Series, Mercedes-Benz C-Class, Toyota Fortuner (कुछ वेरिएंट्स RWD/4WD) शामिल है।

इसे अवश्य पढ़ें:- House Agreement - गृहकर्ज मंजूर झालं की खरा खेळ सुरू! बिल्डर आणि घराच अॅग्रीमेंट करताना हे रहस्य कोणी सांगत नाही!

AWD (All Wheel Drive)

इसमें पावर अपने आप चारों पहियों में बंट जाती है, जिससे गाड़ी की पकड़ (ग्रिप) बहुत मजबूत हो जाती है। यह बारिश, हाईवे और हल्की खराब सड़कों पर अच्छा काम करता है। AWD के साथ आने वाली कारों में Subaru Forester, Audi Q5, Toyota RAV4 शामिल है।

4X4 (Four Wheel Drive)

यह सिस्टम खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए बनाया गया है। इसमें ड्राइवर जरूरत के हिसाब से चारों पहियों को पावर दे सकता है। यह कीचड़, पहाड़ और खराब रास्तों पर सबसे अच्छा काम करता है। 4X4 में Mahindra Thar, Jeep Wrangler, Land Rover Defender आती है।

इसे अवश्य पढ़ें:- car mileage tips - इन 7 एक्सेसरीज की वजह से बर्बाद हो रहा है आपकी कार का माइलेज, तुरंत हटाएं.

किसके लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट?

अगर आप शहर में रोज़ाना कार चलाते हैं और बेहतर माइलेज व आसान ड्राइव चाहते हैं तो FWD सबसे सही है। अगर आपको पावरफुल और स्पोर्टी ड्राइविंग का मज़ा चाहिए तो RWD बेहतर रहता है। वहीं अगर आप बारिश, हाईवे या थोड़ी खराब सड़कों पर ज्यादा ड्राइव करते हैं और हर मौसम में अच्छी पकड़ चाहते हैं तो AWD अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर आपका काम पहाड़ी, कीचड़ या बहुत खराब रास्तों पर चलना है तो 4X4 सबसे मजबूत और सही सिस्टम माना जाता है।


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Electric Shock First Aid: करंट लगने पर सबसे पहले क्या करें? ये 4 जरूरी कदम बचा सकते हैं किसी की जान


    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.