Dharmendra News: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र हमेशा अपने सादगी भरे जीवन, देसी खाने और फिट लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते रहे हैं. उम्र के आखिरी पड़ाव तक उन्होंने जिस तरह से प्राकृतिक तरीके से अपनी सेहत का ख्याल रखा, वह आज की जेनरेशन के लिए भी एक बड़ी सीख है. धर्मेंद्र ना सिर्फ खान-पान के मामले में बेहद सरल थे, बल्कि उनका अधिकतर वक्त मुंबई के आलीशान घर के बजाय अपने फार्महाउस में गुजरता था. यहीं वह प्रकृति के बीच रहते, मिट्टी से जुड़ते और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते थे.
धर्मेंद्र को फार्महाउस की प्राकृतिक हवा, मिट्टी की खुशबू और देसी जीवनशैली बेहद पसंद थी. यहीं वे टमाटर, लौकी, भिंडी और खास तौर पर टिंडा खुद उगाते थे. खेतों की देखरेख, गाय-भैंस की सेवा और बगीचे की हरियाली ही उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी. उनका मानना था कि इंसान जितना नेचर के पास रहता है, उतना स्वस्थ और खुश रहता है. यही वजह थी कि वे शहर की भागदौड़ से दूर अपनी ही दुनिया में ज्यादा रहते थे. धर्मेंद्र पालतू जानवरों की देखभाल भी बड़ी शिद्दत से करते थे. उनके फार्महाउस में गाय और भैंस का ताजा दूध, शुद्ध देशी घी और फार्म से मिली सब्जियां मिलाकर उनकी डाइट बिल्कुल देसी रहती थी.
शाकाहारी या मांसाहारी? धर्मेंद्र क्या खाते थे?
बहुत से लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि धर्मेंद्र शाकाहारी थे या मांसाहारी? दरअसल, धर्मेंद्र मिक्स डाइट लेते थे, लेकिन उनकी पसंद हमेशा हरी सब्जियों के इर्द-गिर्द ही रहती थी। वे टिंडे की सब्जी के बेहद शौकीन थे और मानते थे कि यह उनकी सेहत और एनर्जी के लिए बेस्ट है. खुद धर्मेंद्र ने कई बार कहा था कि हरी सब्जियां शरीर को हल्का, एक्टिव और बीमारी से दूर रखती हैं. उनके बेटे सनी देओल ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि देओल परिवार की सबसे पसंदीदा सब्जी लौकी और टिंडे हैं. पूरी फैमिली बचपन से ही इसमें पली है और इसी वजह से सभी काफी फिट, मजबूत और एक्टिव रहते हैं.
इसे अवश्य पढ़ें:- House Agreement : गृहकर्ज मंजूर झालं की खरा खेळ सुरू! बिल्डर आणि घराच अॅग्रीमेंट करताना हे रहस्य कोणी सांगत नाही!
टिंडा खाने के फायदे
टिंडा में फाइबर, विटामिन C, मिनरल्स और हाई वाटर कंटेंट भरपूर मिलता है. इससे पेट हल्का रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर में गर्मी नहीं बनती. टिंडा वजन नियंत्रण, हाई BP कंट्रोल, और डिटॉक्स में मदद करता है. यह एक ऐसी सब्जी है जिसे रोजाना खाने से शरीर में सूजन नहीं होती और व्यक्ति एनर्जेटिक महसूस करता है. धर्मेंद्र इसे हेल्थ का ‘सीक्रेट मंत्र’ मानते थे.
धर्मेंद्र का फिटनेस रूटीन
89 साल की उम्र में एक्टिव रहने की वजह उनका सख्त फिटनेस रूटीन था. वे साइक्लिंग करते थे, धर्मेंद्र अपनी इस एक्सरसाइज को कभी मिस नहीं करते थे. इससे उनकी बॉडी एक्टिव, मसल्स मजबूत और जोड़ों में लचीलापन बना रहता था. उन्हें स्विमिंग का भी बड़ा शौक था. जब भी मौका मिलता, वे स्विमिंग जरूर करते थे. स्विमिंग को वे बेस्ट फुल-बॉडी वर्कआउट मानते थे, जिससे फेफड़े, दिल और मसल्स सभी मजबूत रहते हैं.
यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.
Read Also,
Curd Health Benefits - महिनाभर दररोज दही खाल्ल्यानं काय होईल? परिणाम ऐकून विश्वास बसणार नाही
.jpg)