Cheapest Cars with 6 Airbags: सेफ्टी से NO समझौता! इस दिवाली पर खरीद सकते हैं 6 airbags वाली ये 5 सबसे सस्ती गाड़ियां

Cheapest Cars with 6 Airbags: इस दिवाली नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सेफ्टी आपकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए, अब ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ऑटो कंपनियों बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स देने लगी हैं. इसका मतलब ये है कि अब 6 एयरबैग्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. हम आज आपको 5 सबसे सस्ती गाड़ियां बताएंगे जिनके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. सेफ्टी के लिए केवल एयरबैग्स ही काफी नहीं हैं, क्रैश-टेस्ट परफॉर्मेंस, स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी और दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी मायने रखते हैं. 


Cheapest Cars with 6 Airbags: सेफ्टी से NO समझौता! इस दिवाली पर खरीद सकते हैं 6 airbags वाली ये 5 सबसे सस्ती गाड़ियां

Cheapest Cars with 6 Airbags in India 2026

Maruti Suzuki Alto K10

इस हैचबैक की कीमत 3 लाख 70 हजार (एक्स शोरूम) से 5 लाख 45 हजार (एक्स शोरूम) तक है. मारुति की सबसे छोटी हैचबैक में हमेशा स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग नहीं आते थे. जब इस गाड़ी को लॉन्च किया गया था तो इसमें डुअल एयरबैग मिलते थे लेकिन 2025 में, मारुति ने स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर छह एयरबैग जोड़कर सेफ्टी पैकेज को अपडेट किया. तब से किसी भी NCAP एजेंसी ने कार का क्रैश-टेस्ट नहीं किया है. 2023 में GNCAP द्वारा टेस्ट किए गए मॉडल में सिर्फ डुअल एयरबैग थे और इसे क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली थी.

Maruti Suzuki Celerio

कार देखो के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 4.70 लाख (एक्स शोरूम) से 6.75 लाख (एक्स शोरूम) तक है. ऑल्टो K10 की तरह, जब मारुति ने 2021 में सेलेरियो को लॉन्च किया था तो उस वक्त इसमें केवल 2 एयरबैग्स मिलते थे. 2025 में इस गाड़ी को जो अपडेट किया गया तो इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाने लगा, मतलब ये है कि अब इस गाड़ी के बेस से टॉप तक सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इस अपडेट से इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग बेहतर हुई, डुअल-एयरबैग वर्जन के लिए 1 स्टार से बढ़कर छह-एयरबैग वर्जन के लिए तीन स्टार हो गई.

इसे अवश्य पढ़ें:- Prarabdha Karma - जीवन में शादी और पैसे के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती ये केवल प्रारब्ध होता है। कैसे जानिए .....

Tata Tiago

इस गाड़ी की कीमत 4.77 लाख (एक्स शोरूम) से 8.62 लाख (एक्स शोरूम) तक है. टियागो भले ही टाटा की लाइनअप में सबसे छोटी कार हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सेफ्टी में कमी करती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इस गाड़ी के अपडेटेड वर्जन का फिलहाल किसी भी एजेंसी ने क्रैश टेस्ट नहीं किया है. डुअल एयरबैग वाले प्री-फेसलिफ्ट वर्जन को 2020 में ग्लोबल NCAP से 4 स्टार रेटिंग मिली थी. फेसलिफ्ट के साथ, टाटा ने बताया है कि उसने बॉडी शेल को मज़बूत किया है, जिसका मतलब शायद बेहतर क्रैश टेस्ट रेटिंग हो सकता है, लेकिन सिर्फ नई रेटिंग ही इसे कन्फर्म करेगी.

Maruti Suzuki WagonR

इस गाड़ी की कीमत 4.99 लाख (एक्स शोरूम) से 7.24 लाख (एक्स शोरूम) तक है. वैगनआर को भी 2025 में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के तौर पर 6 एयरबैग मिले हैं, 2023 में इस गाड़ी की GNCAP क्रैश टेस्टिंग में 1 स्टार रेटिंग मिली थी, ये टेस्टिंग इस हैचबैक के दो एयरबैग वाले वेरिएंट पर हुई थी.

इसे अवश्य पढ़ें:- Best Patanjali Products - पतंजलि के 10 गजब के प्रोडक्ट्स जो आपको जरूर ट्राय करने चाहिए.

Hyundai Grand i10 Nios

हुंडई की इस हैचबैक की कीमत 5.60 लाख (एक्स शोरूम) से 8.09 लाख (एक्स शोरूम) तक है. इसे 2019 में लॉन्च किया गया था, तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर सिर्फ 2 एयरबैग थे. कुछ साल बाद कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग्स और टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स देने शुरू किए लेकिन 2023 में एक अपडेट में, पूरे लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए गए. 2020 में इस गाड़ी की GNCAP क्रैश टेस्टिंग हुई और इस गाड़ी को 2 स्टार रेटिंग मिली, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये रेटिंग 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट की नहीं है.


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Dark Chocolate: डार्क चॉकलेट इतर चॉकलेट्सपेक्षा आरोग्यासाठी फायदेशीर आहे का? जाणून घ्या त्यामागील हे खास कारण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.