1 Rupee Coin Hack for Fridge: फ्रिज में 1 रुपये का सिक्का क्यों रख रहे लोग? तेजी से वायरल हो रही ट्रिक

1 Rupee Coin Hack for Fridge: गर्मियों में फ्रिज घर का सबसे जरूरी सामान बन जाता है. हर खाने-पीने की चीज फ्रिज में रख देते हैं, ताकि वह जल्दी खराब न हो. फ्रिज पानी ठंडा करने में मदद करता है और खाने को स्टोर करने के लिए जरूरी होता है. कई लोग फ्रिज में खाना रख देते हैं और घर से 1-2 दिन के लिए बाहर चले जाते हैं. जब वे वापस आते हैं, तो यह पता लगाना मुश्किल होता है कि खाना सही है या खराब हो गया है. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 1 रुपये का सिक्का आपको यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि फ्रिज में रखा खाना सुरक्षित है या नहीं? सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह छोटी-सी ट्रिक कई लोगों के लिए बेहद काम की साबित हो रही है. 


1 Rupee Coin Hack for Fridge: फ्रिज में 1 रुपये का सिक्का क्यों रख रहे लोग? तेजी से वायरल हो रही ट्रिक

1 Rupee Coin Hack for Fridge 

क्या है 1 रुपये के सिक्के वाली ट्रिक?

यह एक आसान तरीका है, जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपकी गैरमौजूदगी में फ्रिज कितनी देर तक बंद रहा या बिजली कितनी देर तक गुल रही. अगर लंबे समय तक बिजली चली जाए तो फ्रीजर में जमा बर्फ पिघलने लगती है. ऐसे में फ्रिज में रखा खाना खराब हो सकता है. कई बार घर लौटने पर हमें इसका अंदाजा नहीं होता. गलती से लोग खराब खाना खा लेते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाते हैं. 1 रुपये का सिक्का आपको इस परेशानी से बचाने में मदद कर सकता है.

कैसे करें इस ट्रिक का इस्तेमाल?

इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको बस एक गिलास, पानी और 1 रुपये के सिक्के की जरूरत होगी. सबसे पहले एक गिलास में पानी भरें. इसे फ्रीजर में रखकर पूरी तरह जमा लें. जब पानी बर्फ बन जाए तो उसके ऊपर 1 रुपये का सिक्का रख दें. अब गिलास को फ्रीजर में ही रहने दें. जब आप वापस आएं, तो गिलास में सिक्के की स्थिति देखें. अगर सिक्का ऊपर ही रखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि बर्फ नहीं पिघली और फ्रिज लगातार चलता रहा.

अगर सिक्का थोड़ा नीचे चला गया है, तो इसका मतलब है कि कुछ समय के लिए बर्फ पिघली थी. अगर सिक्का गिलास के काफी नीचे पहुंच गया है, तो समझिए कि फ्रिज लंबे समय तक बंद रहा और बर्फ काफी हद तक पिघल गई थी. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्रिज में रखा खाना सुरक्षित है या नहीं. अगर सिक्का गिलास में बिल्कुल नीचे पहुंच गया है, तब आप समझ जाइए कि फ्रिज कई घंटों तक बंद रहा और इसमें रखा खाना खराब हो गया है.

इसे अवश्य पढ़ें:- Core and Satellite Investment Strategy: रिटायरमेंट नंतर पैशांचे योग्य नियोजन कसे करावे? (संपूर्ण मार्गदर्शक)

खाने के लिए क्यों जरूरी है यह ट्रिक?

लंबे समय तक बिजली न रहने पर फ्रिज का तापमान बढ़ सकता है. इससे दूध, मांस, दही और अन्य खाद्य पदार्थ खराब हो सकते हैं. खराब फूड्स खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. फूड पॉइजनिंग होने पर पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए खाने की गुणवत्ता को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. 1 रुपये का सिक्का और एक गिलास पानी आपकी सेहत की सुरक्षा में मदद कर सकता है.


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Top 5 Best Electric Scooters: लेकरांना कॉलेजसाठी इलेक्ट्रिक स्कूटर घ्यायचीये? 'या' 5 हायटेक स्कूटर्सवर मिळतेय 8 वर्षांची बॅटरी वॉरंटी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.