इन 4 लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी- (These 4 People Should Not Drink Lemon Water)
1. एसिडिटी-
नींबू नेचर में 'एसिडिक' होता है. जिन लोगों को अक्सर सीने में जलन (Heartburn) या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए नींबू पानी हानिकारक हो सकता है. इसे पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे तेज जलन और खट्टी डकारें आ सकती हैं.
2. दांतों-
क्या आपके दांतों में ठंडा या गरम पानी लगता है? अगर हां, तो नींबू पानी से दूरी बना लें. क्योंकि नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों की बाहरी परत को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है. ज्यादा नींबू पानी पीने से दांतों में झनझनाहट और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है.
इसे अवश्य पढ़ें:- Vegetables That Aren't As Healthy As You Thought - Unmasking the Hidden Truths
3. हड्डियों-
जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्या है या जोड़ों में दर्द (Arthritis) रहता है, उन्हें खट्टी चीजों से परहेज करना चाहिए. नींबू पानी का ज्यादा सेवन हड्डियों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है और जोड़ों की सूजन बढ़ा सकता है.
4. मुंह के छाले-
मुंह में छाले होने पर नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद एसिड छालों में तेज जलन पैदा करता है और उन्हें ठीक होने में ज्यादा वक्त लग सकता है.
यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.
Read Also,

