Header

Blood Clot in the Veins: इन लक्षणों से समझ जाएं नसों में हो रही है खून की रुकावट, 1 नंबर के संकेत को कर देते हैं अक्सर इग्नोर

Blood Clot in the veins : नसों में खून की रुकावट की स्थिति को ब्लड क्लॉट या थ्रोम्बोसिस कहा जाता है, एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यह स्थिति तब होती है, जब खून सामान्य तरीके से बहने के बजाय किसी जगह जमने लगता है। ऐसे में खून का फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। कई बार ऐसी स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। यह समस्या शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है, जैसे पैरों की नसों में, दिल की नसों में, दिमाग की नसों में और फेफड़ों की नसों इत्यादि। आइए इस लेख में जानते हैं नसों में खून की रुकावट होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं?


Blood Clot in the Veins इन लक्षणों से समझ जाएं नसों में हो रही है खून की रुकावट, 1 नंबर के संकेत को कर देते हैं अक्सर इग्नोर

Blood Clot in the Veins

हाथों और पैरों में सूजन

नसों में खून की रुकावट होने पर हाथ-पैरों में सूजन जैसा महसूस होता है। कई लोग इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस स्थिति में पैरों और हाथों को छूने पर गर्म जैसा महसूस होता है। अक्सर ऐसे लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। वहीं, खून की रुकावट बढ़ने पर हाथ-पैर हल्के से बैंगनी नजर आ सकते हैं।

पैरों में दर्द और ऐंठन जैसा होना

अगर आपको बिना किसी कारण के पैरों में दर्द के साथ ऐंठन और मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा है, तो यह खून के थक्के का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को पेट में भी दर्द जैसा हो सकता है। यह दर्द कुछ सेकंड या फिर कई मिनटों तक हो सकता है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज न करें और फौरन डॉक्टर से दिखाएं।

इसे अवश्य पढ़ें:- Portable AC Fan: गर्मी में बिजली बिल से छुट्टी! पैसे बचाओ और ठंडे रहो! ये छोटा सा डिवाइस बड़े-बड़े AC को टक्कर देगा!

सांस लेने में परेशानी होना

नसों मेें खून की रुकावट के कारण सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे संकेत पल्मोनरी एम्बोलिज्म (पीई) का संकेत हो सकता है एक्सपर्ट का कहना है कि अगर खून का क्लॉट जम गया है, तो सांस लेने में तकलीफ घंटों, यहां तक ​​कि कई दिनों तक भी रह सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सीने में दर्द होना

सीने में दर्द दिल की समस्या होना भी नसों में खून की रुकावट होने का संकेत हो सकता है, लेकिन यह पल्मोनरी एम्बोलिज्म (PE) का भी संकेत हो सकता है। सीने में दर्द या तो लगातार बना रहेगा या गहरी सांस लेने में ऐसी परेशानी दिखेगी। अगर आपको इस तरह की दिक्कत महसूस हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे अवश्य पढ़ें:- White Nights by Fyodor Dostoyevsky - Book Summary in Marathi: फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की यांच्या 'व्हाईट नाईट्स' कादंबरीचा मराठी सारांश

ब्लड प्रेशर कम होना

नसों में ब्लड सही से फ्लो न होने के कारण कई बार ब्लड प्रेशर गिरने लग सकता है। दरअसल, सही से ब्लड फ्लो न होने के कारण दिल लंबे समय तक बहुत तेज धड़कता है, तो ऐसे में ब्लड प्रेशर काफी गिरने लगता है। इस स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन कम होने लगता है। साथ ही पसीना आना, सिरदर्द, मतली जैसे लक्षण दिखते हैं।

Highlights

  • नसों में खून की रुकावट होने की वजह से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
  • ब्लड क्लॉट के कारण कई बार हाथ-पैरों में दर्द हो सकता है।
  • कुछ लोगों को ऐसी स्थिति में सीने में दर्द महसूस होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। mangogalaxy.blogspot.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


यदि आपको यह दी गयी जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं Whats App ओर Facebook, Twitter मित्रो के साथ निचे दी गयी बटन के माध्यम से जरूर शेयर करे जिससे वो भी इसके बारे में जान सके.


Read Also,


Withdrawing Money: भारतात डिजिटल बँकिंगमध्ये मोठी क्रांती, पैसे काढण्यासाठी आता ATM ची गरज संपली; पैसे काढायची सोपी पद्धत!





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.